फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Married woman jumped into Mangai river case filed against six people injured youth died

Azamgarh News: मंगई नदी में कूदी विवाहिता, छह लोगों पर मुकदमा; घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 16 Aug 2025 02:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

आजमगढ़ में महिला ने नदी में कूदकर जान दे दी। घायल युवक की इलाज के दाैरान माैत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Azamgarh News Married woman jumped into Mangai river case filed against six people injured youth died
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ की सीमा पर स्थित मंगई नदी में बृहस्पतिवार को कूदकर जान देने वाली 21 वर्षीय विवाहिता का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। घटना जहानागंज-तरवां बॉर्डर पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के बाबा ने जहानागंज थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिससे तंग आकर उनकी पोती ने आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रीति (21) पुत्री गंगाराम ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मंगई नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रीति की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव निवासी सूरज से हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रेम विवाह था। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस, गोताखोर और ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे शव पानी में तैरता हुआ मिला। मृतका के बाबा सुखदेव राम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग सास, ससुर, पति सहित कुल छह लोग दहेज की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित और मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने नदी में कूदकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावा गांव निवासी अशोक कुमार (33) पुत्र रामलाल की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात अशोक कुमार किसी कार्य से बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। इस बीच रानी की सराय चेकपोस्ट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 

अशोक की मौत की सूचना घर मिलते ही पत्नी बबिता देवी सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्रियों और एक पुत्र का पिता था। घर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed