फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News: Gang rape with seven-year-old girl playing outside the house

Azamgarh News: घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम संग गैंगरेप, लहूलुहान छोड़कर भागे

Sat, 01 Aug 2020 03:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 01 Aug 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh News: Gang rape with seven-year-old girl playing outside the house
Gangrape - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में नाना के घर रह रही एक सात वर्षीया मासूम के साथ शुक्रवार की रात गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बच्ची को लहूलुहान हाल में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


बच्ची को खोजते घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों की बच्ची की दशा देखकर होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया और घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गाजीपुर जिले की रहने वाली एक सात वर्षीया मासूम बच्ची अपनी मां के साथ मेंहनगर थाना अंतर्गत अपने नाना के घर रह रही थी। शुक्रवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक बच्ची का मुंह दबाकर एक सुनसान पड़े मकान में उठा ले गए। यहां तीनों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची को लहूलुहान व अर्ध बेहोशी की हाल में तीनों आरोपी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वहीं शाम होने पर परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। बच्ची के न मिलने पर परिवार के सभी सदस्य परेशान थे। काफी देर बाद परिजन बच्ची को खोजते हुए सुनसान पड़े मकान पर पहुंचे तो बच्ची की दशा देखकर उनके होश ही उड़ गए।


आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाबत परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। तीनों नामजद आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। 

एसओ दुजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed