फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Encounter Accused of killing former Pradhan, injured in encounter, was trying to escape

Azamgarh Encounter: पूर्व प्रधान की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, भागने की कर रहा था कोशिश तभी...

Fri, 28 Jul 2023 12:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

कप्तानगंज थाना पुलिस गुरुवार की रात क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश टहर किशुनदेवपुर के पास से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस पासीपुर-गोपालपुर नहर के पास पहुंच कर बदमाश के आने का इंतजार करने लगी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। रूकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
Azamgarh Encounter Accused of killing former Pradhan, injured in encounter, was trying to escape
Azamgarh Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गोपालपुर नहर के पास बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश क्षेत्र में पूर्व प्रधान की हत्या कर लाश फेकने के मामले में वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन

य़ह भी पढ़ें- Ghazipur: दोपहर दो बजे तक ही मिलता है ये खास रसगुल्ला, इंदिरा गांधी भी कर चुकी हैं बखान
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना पुलिस बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश टहर किशुनदेवपुर के पास से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस पासीपुर-गोपालपुर नहर के पास पहुंच कर बदमाश के आने का इंतजार करने लगी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। रूकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही बाइक छोड़ पैदल ही लहुलुहान होने के बाद भी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान हीरालाल निवासी छतौना थाना अहरौला के रूप में की गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नहर किनारे हत्या कर फेके मिले पूर्व प्रधान के शव मामले में इसकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed