{"_id":"5ea844308ebc3e90294c3153","slug":"azamgarh-dig-did-15-km-walk-with-raf-jawans-fed-monkeys-and-animals-bread-before-patrolling","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: आरएएफ जवानों के साथ डीआइजी ने किया 15 किमी पैदल भ्रमण, गश्त से पहले खिलाया बंदरों और पशुओं को रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: आरएएफ जवानों के साथ डीआइजी ने किया 15 किमी पैदल भ्रमण, गश्त से पहले खिलाया बंदरों और पशुओं को रोटी
Tue, 28 Apr 2020 08:28 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
आरएएफ जवानों संग भ्रमण करते डीआईजी
- फोटो : amar ujala
डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चंद्र दुबे मंगलवार को एक कंपनी आरएएफ के जवानों के साथ शहर में करीब 15 किमी तक पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़क पर घूमते दिखने वालों को सख्त चेतावनी दी। भ्रमण शुरू होने से पहले डीआईजी ने कलेक्ट्रेट के पास गाय और बंदरों को रोटी और फल खिलाया।
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान डीआईजी ने शहर के मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, शिब्ली कालेज, पाण्डेय बाजार चौराहा, जामा मस्जिद, शंकर जी चौराहा, अग्रसेन चौराहा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नरौली तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन आजमगढ़ तक लगभग 15 किमी तक फुट पेट्रोलिंग किया। इस दौरान जरूरतमंद (रिक्शाचालक) को खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराया गई।
विज्ञापन
साथ ही प्रत्येक चौराहे-तिराहे पर उपस्थित फोर्स को मनोयोग से ड्यूटी करने के साथ-साथ उनको लॉकडाउन का अनुपालन कराने हेतु पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उन्हे साफ-साफाई की व्यवस्था लगातार बनाये रखने, अपने आपको सैनेटाइज करने और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए डीआईजी ने बताया कि सभी लोग कोरोना महामारी के खिलाफ कोरोना वारियर्स के रुप में काम कर रहे हैं। अतः एक दृढ़ निश्चयी योद्धा की तरह फील्ड में अपनी ड्यूटी करते हुए जनसामान्य से पूर्ण विनम्रता और दृढ़ता के साथ अपने कर्तव्य पालन हेतु पेश आयें।
डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा पत्रकारों से वार्ता के क्रम में बताया गया कि परिक्षेत्र के तीनों जनपदों (आजमगढ़, मऊ व बलिया) में स्थानीय पुलिस द्वारा लाकडाउन का पूर्णतया अनुपालन कराने एवं जन सामान्य में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लगातार फुट पेट्रोलिंग की जा रही है।