{"_id":"639404043f41b379eb521aef","slug":"azamgarh-crime-youth-shot-dead-by-bigots-condition-critical-police-engaged-in-investigation-got-this-inform","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Crime: युवक को मनबढ़ों ने मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस को मिली ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Crime: युवक को मनबढ़ों ने मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस को मिली ये जानकारी
Sat, 10 Dec 2022 09:29 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:29 AM IST
सार
अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव निवासी आलोक निषाद (27) पुत्र माखन को शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे गांव में ही कुछ मनबढों द्वारा गोली मार दी गई। गोली आलोक के पेट में लगी।
विज्ञापन
युवक को मनबढ़ों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में थाना क्षेत्र के समदी गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार की रात गांव के मनबढ़ों ने गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी अहरौला ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव निवासी आलोक निषाद (27) पुत्र माखन को शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे गांव में ही कुछ मनबढों द्वारा गोली मार दी गई। गोली आलोक के पेट में लगी।
विज्ञापन
परिवार और गांव के लोगों उसे लेकर सीएचसी अहरौला पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन में जुट गई। वहीं लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग में इस घटना के होने की बात कही जा रही है। गोली मारने वाले गांव के ही लोग बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि गोली लगी है। छानबीन की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन