फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Youth pushed into Pokhri in street dispute, death, case filed against four people

Azamgarh Crime: रास्ते के विवाद में युवक को पोखरी में दिया धक्का, मौत, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 12:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 25 Aug 2023 12:13 PM IST
सार

पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी विजय यादव (28) पुत्र राममिलन यादव ऑटो चालक का काम करता था। उसके घर के सामने नाली व रास्ते के निर्माण को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे रामापुर बाजार में विजय के भाई राजकुमार ने उसे सब्जी खरीदकर घर ले जाने के लिए दिया था।

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Youth pushed into Pokhri in street dispute, death, case filed against four people
Azamgarh Crime: रास्ते के विवाद में युवक को पोखरी में दिया धक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में गुरुवार देर रात नाली व रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को पोखरे में धक्का दे दिया। जिससे पोखरी में डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव: 'घोसी उपचुनाव में होगी सपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत, जनता ने बनाया मन'
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी विजय यादव (28) पुत्र राममिलन यादव ऑटो चालक का काम करता था। उसके घर के सामने नाली व रास्ते के निर्माण को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे रामापुर बाजार में विजय के भाई राजकुमार ने उसे सब्जी खरीदकर घर ले जाने के लिए दिया था। विजय घर पैदल जा रहा था कि घर से 500 मीटर पहले पोखरे पर गांव के कुछ लोग विजय को मिले और पुनः विजय उन लोगों के साथ रामापुर बाजार वापस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में साथ बैठकर शराब पीने के बाद सभी लोग एक साथ घर के लिए निकले और गांव के पोखरे के पास पहुंचकर उसके साथ के लोगों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसी दौरान विजय को पोखरे में धकेल दिया। जिससे पोखरे में डूबने से विजय की मौत हो गई। मृतक के पास एक पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में जगदंबा, सूरज, जयहिंद व शशिकांत के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed