{"_id":"64e848198308b70ef00ce398","slug":"shivpal-yadav-said-in-azamgarh-sp-candidate-will-win-with-huge-votes-in-ghosi-by-election-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव: 'घोसी उपचुनाव में होगी सपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत, जनता ने बनाया मन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव: 'घोसी उपचुनाव में होगी सपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत, जनता ने बनाया मन'
Fri, 25 Aug 2023 11:50 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:50 AM IST
सार
जनता यह जान चुकी है कि उनका राजनीतिक ध्येय क्या है। सपा नेता उमेश पांडेय के भाजपा में शामिल होने और सपा प्रत्याशी पर अपने भाई की हत्या करने के आरोप पर कहा कि सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन पर लगाये गये आरोप निराधार हैं, जैसे आजम खां पर तमाम तरह से मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का गुरुवार को जनपद में आगमन हुआ। इस दौरान वह नगर के एक होटल में ठहरे, जहां उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से वार्ता करते हुए घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया और घोसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर को भारी अन्तर से जीत हासिल होगी। जनता ने मन बना लिया है कि अब दल बदलूओं को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाया जाय। ओमप्रकाश राजभर द्वारा यादवों को लेकर दिये गये बयान पर उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर कभी सीएम योगी को मठ और गृहमंत्री अमित शाह को गुजरात भेजने की बात करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Rains: वाराणसी में सुबह से हो रही रिमझिम बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम, उमस से राहत
विज्ञापन
जनता यह जान चुकी है कि उनका राजनीतिक ध्येय क्या है। सपा नेता उमेश पांडेय के भाजपा में शामिल होने और सपा प्रत्याशी पर अपने भाई की हत्या करने के आरोप पर कहा कि सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन पर लगाये गये आरोप निराधार हैं, जैसे आजम खां पर तमाम तरह से मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। 22 से 24 घंटे बिजली का वादा किया था लेकिन ढंग से 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। आए दिन हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।
अपराधी खुलेआम सड़कों पर लोगों को गोली मार रहे हैं, सरकार या कानून का उनको कोई डर नहीं रह गया है। सदन में सीएम योगी द्वारा तारीफ करने की बात पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा फूट डालो की रणनीति पर काम करती है, वह उनका फूट डालने का ही एक कदम था। इंडिया गठबन्धन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबन्धन 2024 में मजबूती से चुनाव लड़ते हुए भाजपा को हराएगा और इंडिया गठबन्धन की केन्द्र में सरकार बनेगी। मायावती के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि बसपा तो भाजपा के हिसाब से चुनाव लड़ेगी, उनकी मिलीभगत तो जगजाहिर है। खुद को चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा वह मान्य होगा।