फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Woman's body found in paddy field, police took the body into custody

Azamgarh Crime: धान के खेत में मिला महिला का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 18 Aug 2023 11:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Aug 2023 11:16 AM IST
सार

तेरही गांव में जाने वाले रास्ते में धान की खेत में शुक्रवार की सुबह एक 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Woman's body found in paddy field, police took the body into custody
धान के खेत में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही गांव में शुक्रवार की सुबह रास्ते के किनारे धान के खेत में एक महिला का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: ढाबा संचालक की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे किया जाम, रखी ये मांग 
विज्ञापन

तेरही गांव में जाने वाले रास्ते में धान की खेत में शुक्रवार की सुबह एक 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त के साथ ही छानबीन में जुट गई। महिला मैरून कलर की साड़ी और काले रंग का ब्लाउज पहन रखी थी। उसके आसपास चप्पल व बोतल पड़ा था। महिला के शव से कुछ दूरी पर उसका आधार कार्ड पाया गया। जिसमें उसका नाम इंद्रावती यादव 48 वर्ष पत्नी रामचेत यादव ग्राम खोनहनपुर कोयलसा अंकित था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार के लोगों को घटना की सूचना देने में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed