{"_id":"608ec1348ebc3ed9b81a2e1b","slug":"azamgarh-candidate-s-death-even-before-election-results-health-deteriorated-after-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: चुनाव परिणाम आने के पहले ही प्रत्याशी की मौत, मतदान के बाद बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: चुनाव परिणाम आने के पहले ही प्रत्याशी की मौत, मतदान के बाद बिगड़ी थी तबीयत
Sun, 02 May 2021 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 08:41 PM IST
सार
कोरोना के इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में तोड़ा दम, हरैया जिला पंचायत सीट से थे बसपा समर्थित प्रत्याशी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आजमगढ़ में जिला पंचायत सीट हरैया से बसपा समर्थित प्रत्याशी की चुनाव परिणाम आने के पूर्व ही मौत हो गई। वे कोरोना की चपेट में आ गए थे और जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान 30 अप्रैल की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात से 55 वर्षीय जितेंद्र सिंह पटेल बतौर बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 19 मई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वे घर पर ही आइसोलेट हो गए। तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान मतगणना के दो दिन पूर्व 30 अप्रैल की शाम उनकी मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी की मौत से परिजनों के साथ ही समर्थकों में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन