फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

महोत्सव में अपनी उपेक्षा से आहत हैं हरिहरपुर घराने के कलाकार

Sun, 15 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। जनपद के हरिहरपुर घराने की गूंज पूरे देश में सूनी जाती है। एक से बढ़कर एक जाने माने कलाकार इस घराने के नाम को देश और विदेश स्तर पर रोशन कर रहे हैं। आजमगढ़ महोत्सव में इस घराने के कलाकारों की जिला प्रशासन द्वारा उपेक्षा किए जाने से कलाकार काफी आहत हैं। इस दर्द को उन्होंने मीडिया में जारी बयान में साझा किया है। हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान के निदेशक और भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड गायक अजय मिश्र ने बताया कि कलाकार सम्मान का भूखा होता है। हरिहरपुर घराने से ही मशहूर भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने संगीत सीखा है। पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र आजमगढ़ का गौरव हैं और महोत्सव में इनको भी नहीं पूछा गया। आजमगढ़ महोत्सव जब जब मनाया गया सभी समिति में हम संगीत व साहित्य आदि लोगों की टीम गठित की गई। दुख इस बात का है कि महोत्सव को लेकर आयोजित होने वाली मीटिंग में हमें बुलाया तक नहीं गया। इतना नहीं अभी तक घराने में निमंत्रण पत्र तक जिला प्रशासन की ओर से नहीं भेजा गया है। पं. छन्नूलाल मिश्र, अजय मिश्र, शंभूनाथ मिश्र, मोहन मिश्र, सुदर्शन मिश्र, श्रवण मिश्र, हृदय मिश्र, उदय मिश्र बहुत से कलाकार हैं जिनको आजमगढ़ महोत्सव में कार्यक्रम करना तो दूर जिला प्रशासन द्वारा एक निमंत्रण पत्र भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed