{"_id":"63f35a32f99a8f2b410802ce","slug":"azamgarh-agriculture-college-students-in-grip-of-suspected-fever-health-department-organized-camp-2023-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: संदिग्ध बुखार की चपेट में कृषि महाविद्यालय के छात्र, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, 60 का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: संदिग्ध बुखार की चपेट में कृषि महाविद्यालय के छात्र, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, 60 का इलाज जारी
Mon, 20 Feb 2023 05:05 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Feb 2023 05:05 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले 60 से अधिक छात्र संदिग्ध बुखार की चपेट में है। कॉलेज प्रशासन पूरी घटना को छिपाए रखा।
विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय में लगा मेडिकल कैंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले 60 से अधिक छात्र संदिग्ध बुखार की चपेट में है। दो दिनों से वो बीमार हैं मगर कॉलेज प्रशासन पूरी घटना को छिपाए रखा। सोमवार को 20 से ज्यादा बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें पीएचसी रानी की सराय भेजा गया। इसके बाद तो हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम महाविद्यालय पहुंच गई। कैंप लगाकर हॉस्टल में रहने वाले सभी बच्चों की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
महाविद्यालय के अधिष्ठाता धीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार महाशिवरात्रि पर शनिवार की देर रात तक छात्रों ने धमाचौकड़ी मचाई थी। इसके बाद से ही बच्चों में बुखार की शिकायत सामने आने लगी। इसकी सूचना पीएचसी को दे दी गई थी। सोमवार को 20 से ज्यादा छात्र पीएचसी रानी की सराय व पल्हनी पर इलाज के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
हॉस्टल से बच्चे जब अस्पताल पहुंचे तो मामला खुल कर सामने आया। इसके बाद तो स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम महाविद्यालय पहुंच गई। परिसर में कैंप लगा कर एक-एक बच्चों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं व सलाह दिया गया।
विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
पीएचसी रानी की सराय के अधीक्षक डॉ. मनीष त्रिपाठी के अनुसार सभी बच्चों में जुकाम और बुखार के लक्षण हैं। संक्रमण न फैले इसके लिए दो टीम भेज कर सभी की जांच करा कर जरूरी दवाएं दी जा रही है।