फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh accident: Scorpio collided with divider on Purvanchal Expressway, three injured, one in critical cond

Azamgarh Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 09 Jun 2023 09:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Jun 2023 09:43 AM IST
सार

बिहार प्रांत के छपरा से एक स्कार्पियों पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ जा रही थी। अभी स्कार्पियों अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 192 प्वाइंट पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई और चालक ने नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन
Azamgarh accident: Scorpio collided with divider on Purvanchal Expressway, three injured, one in critical cond
Azamgarh Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे स्कार्पियों अनियंत्रित होकर डिवाइर से टकरा गई। इस हादसे में स्कार्पियों सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अहरौला भजा जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बिहार प्रांत के छपरा से एक स्कार्पियों पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ जा रही थी। अभी स्कार्पियों अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 192 प्वाइंट पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई और चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे स्कार्पियों डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में स्कार्पियों सवार विमलेश (42), सुनील कुमार (45) व राजीव कुमार (44) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही अहरौला थाना पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed