फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh accident Cyclist killed after being hit by a car, returning home after buying chicken from the marke

Azamgarh accident: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, बाजार से मुर्गा खरीद कर लौट रहा था घर

Wed, 08 Mar 2023 05:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Mar 2023 05:31 PM IST
सार

बेला गोपीनाथपुर गांव निवासी अखिलेश (35) पुत्र सोमनाथ बुधवार को मुर्गा लेने के लिए बाजार गया था। ढाई बजे के लगभग वह मुर्गा खरीद कर साइकिल में टांग कर वापस घर लौट रहा था। अभी वह बौवापार गांव के पास हुए कट से घर की तरफ घुमा ही था कि तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Azamgarh accident Cyclist killed after being hit by a car, returning home after buying chicken from the marke
Azamgarh accident: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरदह थाना क्षेत्र के बौवापार गांव के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बार कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गया। जिससे कार में सवार लोगों को भी मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


बेला गोपीनाथपुर गांव निवासी अखिलेश (35) पुत्र सोमनाथ बुधवार को मुर्गा लेने के लिए बाजार गया था। ढाई बजे के लगभग वह मुर्गा खरीद कर साइकिल में टांग कर वापस घर लौट रहा था। अभी वह बौवापार गांव के पास हुए कट से घर की तरफ घुमा ही था कि तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर राजेश विश्वकर्मा के मकान के बाहर खड़ी दूसरी कार से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में साइकिल सवार अखिलेश की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दुर्घटना करने वाली कार में सवार दो बच्चो समेत एक महिला व एक पुरूष भी मामूली रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे व जाम की सूचना पर बरदह थाना के अलावा देवगांव कोतवाली, गंभीरपुर थाना पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का मान मनौव्वल कर किसी तरह शांत कराया गया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक चार पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed