फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azam 's statement Bifre accountant , encompass at tehsil

  आजम के बयान पर बिफरे लेखपाल, तहसीलों पर दिया धरना

Wed, 03 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो्,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो्,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Azam 's statement Bifre accountant , encompass at tehsil
उपजिलाधिकारी मेहनगर को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह।
नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा 29 जुलाई को लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहे जाने वाले बयान से लेखपालों में गुस्सा है। मंगलवार को लेखपालों ने जिले की सभी तहसीलों पर धरना देकर अपना विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन


मेहनगर: तहसील परिसर में नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान के विरोध में आक्रोशित मेहनगर लेखपाल संघ इकाई ने संघ ने जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। हरिद्वार सिंह ने कहा कि लेखपाल अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री आजम खां द्वारा 29 जूलाई 2016 को जनपद की मुरादाबाद तहसील विलारी में नगर पलिका के शिलान्यास कार्यक्रम में लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर पूरे संवर्ग को अपमानित किया है। जिसकी लेखपाल संवर्ग घोर निंदा व भर्त्सना की है। धरने में रामजन्म सिंह, राधेश्याम यादव, राजेश राय, पंकज अस्थाना, सतेंद्र सिंह, चंद्रबली चौहान, कैलाश यादव, हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। निजामाबाद:  तहसील में भी लेखपालों ने नगर विकास मंत्री के बयान के विरोध में धरना दिया। अध्यक्षता हरेंद्र ने किया। धरने में तहसील अध्यक्ष राज बहादुर यादव, मंत्री कमल कुमार बिंद, धर्मजीत तिवारी, चंदर राम, लालचंद राम, रामबूझ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लालगंज/गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार लेखपालों ने लेखपाल संघ भवन में धरना दिया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज अयोध्या प्रसाद को सौंपा। धरने में अध्यक्ष कुंजन यादव, प्रेमनाथ लाल, अजीत कुमार सिंह, अनिल प्रजापति, रामजग यादव, विपिन सिंह, उदयनरायन राय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed