फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   awareness rally in vedanta international school

शुद्ध पानी की बर्बादी पर रोक लगाने का आह्वान

Fri, 24 Apr 2015 12:39 AM IST
संवाददाता मालटारी।
संवाददाता मालटारी। Updated Fri, 24 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
awareness rally in vedanta international school
‘जल ही जीवन है’ के नारे के साथ गुरुवार को बगहिडाड़ बनकट बाजार स्थित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने लोगों से शुद्ध पानी की बर्बादी पर रोकने का आह्वान किया। छात्रों  के बीच पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल से निकली जल संरक्षण जागरूकता रैली को अजमतगढ़ और हरैया के खंड विकास अधिकारी रामदरश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा की जल संरक्षण वर्तमान और भविष्य का बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। पूरे भू-मंडल में 72 फीसदी जल और  28 फीसदी स्थल  है। 72 फीसदी जल में 97 फीसदी जल खारा है, जिसका पानी पीने योग्य नहीं है। केवल तीन फीसदी जल का ही दैनिक जीवन में उपयोग है। इस तीन फीसदी में दो फीसदी जल हिम या जलाशय के रूप में है। एक फीसदी पानी ही पीने के योग्य होता है। इतनी बड़ी आबादी के लिए एक फीसदी का जल कितना महत्वपूर्ण है, इससे लोगों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा की जल का दोहन बंद होना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना श्रीवास्तव ने भी छात्रों को जल संरक्षण की महत्ता पर विस्तार से समझाया। कार्यक्रम को बगहिडाड़ के प्रधान मनोज सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक शिव गोविंद सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्त, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद अली,  प्रदीप सिंह,  शिक्षक इरफान अहमद, विनीत उपाध्याय, सुनीता वर्मा, पूजा सिंह, निकिता सिंह, पारुल मिश्रा  अनुराग दत्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed