फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATS, STF raid in search of Atiq's wife Shaista

Azamgarh News: अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश में एटीएस, एसटीएफ की दबिश

Fri, 21 Jul 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
ATS, STF raid in search of Atiq's wife Shaista
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अमनाबाद व बिलारमऊ सहित कई गांवों में शुक्रवार की सुबह एसटीएफ, एटीएस और जौनपुर के शाहगंज की पुलिस ने छापा मारा। टीम एक महिला को पूछताछ के लिए साथ ले गई। हालांकि जनपद पुलिस ने ऐसी किसी कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता जताई है। शाइस्ता के आजमगढ़ में छिपे हाेने की सूचना मिलने पर एसटीएफ, एटीएस और शाहगंज की पुलिस अमनाबाद पहुंची। टीम ने शक के आधार पर एक नकाबपोश महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। महिला का हुलिया शाइस्ता परवीन से मिल रहा है। यह पिछले कुछ दिनों से यहां अपने एक परिचित के घर रह रही थी। शाइस्ता परवीन प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है। जांच एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस की ओर से शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। शाहगंज सीओ शुभम टोडी और फूलपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने ऐसी किसी कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता जताई। हालांकि ग्रामीण कार्रवाई की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed