फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As long as the sun remains the moon, the region resonated with the slogans of Vivek Tera Naam Rahega

जब तक सूरज चांद रहेगा, विवेक तेरा नाम रहेगा के नारो से गूंजा क्षेत्र

Wed, 12 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
As long as the sun remains the moon, the region resonated with the slogans of Vivek Tera Naam Rahega
शहीद जवान विवेक तिवारी के श्रद्धांजलि देते नायब तहसीलदार मयंक मिश्र। - फोटो : AZAMGARH
बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के महुवी शेरपुर गांव में शहीद विवेक का शव पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा, विवेक तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा क्षेत्र ही गूंज उठा। इसके बाद शहीद की शव यात्रा गांव से मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित श्मसान घाट के लिए रवाना हुआ, जहां सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बिलरियागंज के महुवी शेरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय विवेकद तिवारी पुत्र हरिनरायन तिवारी लगभग दो साल पूर्व सेना में तैनात हुआ था। उसकी पहली तैनाती जम्मू कश्मीर में हुई थी। सात माह पूर्व ही उसे बांग्लादेश बार्डर पर भेजा गया। रविवार की रात सर्च आपरेशन के दौरान विवेक की घुसपैठियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें विवेक घुसपैठियों की गोली से शहीद हो गया। सोमवार की सुबह सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मंगलवार को शहीद का शव तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ ही पूरे क्षेत्र गमगीन हो गया। अंतिम विदाई व श्रद्धांजलि देने को जनसैलाब उमड़ पड़ा था। शहीद की पत्नी, पिता, भाई व अन्य लोगों का तो रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस व प्रशासन की तरफ से एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला, तहसीलदार मयंक मिश्रा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद गांव में ही पुलिस व सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। फिर शहीद की शव यात्रा दोहरीघाट के लिए रवाना हुई। शवयात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा विवेक तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed