आजमगढ़। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक आफिसर स्टाफ एसोसिएशन का अधिवेशन नगर के हरवंशपुर स्थित गेस्ट हाउस में रविवार को हुआ। बैंक का नाम परिवर्तित होने के कारण यूनियन ने अपना नाम यूपी बैंक अधिकारी एसोसिएशन रखने का निर्णय लिया। एसोसिएशन की गठित कार्यसमिति में सुल्तानपुर के अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष, आजमगढ़ के सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन को महामंत्री बनाया गया। सेवानिवृत्त सुखसागर, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र राय को संरक्षक मंडल में शामिल करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। संस्कृति सेवा विकास मंच के अध्यक्ष प्रो. प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कोरोना योद्धा के रूप में समाजसेवी संजय कुमार पांडेय, डा. दीपक पांडेय, डा. मनीष त्रिपाठी, डा. पारिजात बरनवाल, सौरभ उपाध्याय, जोगिंदर सिंह, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, बदरे आलम, श्रीकृष्ण सिंह, रणजीत सिंह, सुधाकर राय, हरेंद्र अस्थाना, डा. जेपी पांडेय, डा. विशाल जायसवाल, गिरीश सेठ, आशुतोष वंदन, बालरूप यादव, अनुज श्रीवास्तव, विवेक दुबे, जयप्रकाश, विबुधेश राय, बृजमोहन, शाहिद खान, संदीप मिश्रा, पवन उपाध्याय को सम्मानित किया। अध्यक्षता अमीर अहमद ने की। संचालन चंदन दीक्षित ने किया।