फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arun Govil will participate in Ramayana Conclave

Azamgarh News: रामायण कान्क्लेव में शिरकत करेंगे अरुण गोविल

Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Arun Govil will participate in Ramayana Conclave
अयोध्या शोध संस्थान के जरिए 22-23 जून को जनपद में रामायण कान्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 22 जून को डीएवी पीजी कालेज में आयोजित कान्क्लेव में प्रख्यात कलाकार अरुण कोविल शिकरत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर डीएम के निर्देश पर एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की और समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर योजना बनाई। एडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा जिला प्रशासन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रामायण कान्क्लेव का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि रामायण कान्क्लेव के विविध कार्यक्रमों का आयोजन हरिऔध कला केंद्र, डीएवीपीजी कॉलेज और प्रतियोगिताएं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होंगीं। उन्होंने बताया कि रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन हरिऔध कला केंद्र में 22 जून को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। दो दिनों के इस कार्यक्रम में रामायण से सम्बंधित संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और विशिष्ट अतिथि रामायण सर्किट नई दिल्ली के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, कथा वाचक आचार्य शांतनुजी महाराज होंगे। हरिऔध कला केंद्र में 22 जून को प्रख्यात आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 23 जून को हरिऔध कला केंद्र में सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। विचारक राजर्षि गांगेय हंसजी का उद्बोधन होगा। बैठक में उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, अशोक अग्रवाल, डॉ मनीषा मिश्रा, डॉ भावना मिश्र, डॉ. संतोष, डॉ. डीपी तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. त्रिपुरारी सिंह, विवेक कुमार मनोज कुमार सिंह, चन्दन सिंह, अरविन्द, विनोद, शशि प्रकाश, जय व दीक्षा समेत समिति के सदस्य लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed