फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrest the former police station chief and present

Azamgarh News: पूर्व थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर कोर्ट में करें पेश

Sat, 16 Mar 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Arrest the former police station chief and present
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात रही ज्ञानू प्रिया जो वर्तमान में मिर्जापुर में महिला थानाध्यक्ष हैं उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक सतीश चंद्र द्विवेदी ने एसपी मिर्जापुर को पत्र भेजकर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

18 जनवरी 2021 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव में निवर्तमान प्रधान पति मनीष राय शाम के समय दुर्गा जी इंटर कॉलेज के पास स्थित भट्ठे पर बैठे थे। तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उनको सिर में गोली मारकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। चिकित्सकों ने मनीष राय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना में तत्कालीन थानाध्यक्ष भानू प्रिया को कोर्ट में साक्षी के तौर पर गवाही देनी है। जिसके कारण कोर्ट की ओर से उन्हें कई नोटिस जारी किया गया लेकिन वह कोर्ट में न तो हाजिर हुईं न ही अपना बयान दर्ज कराया। इस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक सतीश चंद्र द्विवेदी ने एसपी मिर्जापुर को पत्र भेजकर उन्हें गिरफ्तार कर 19 मार्च को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed