फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrangements will be made for thermal scanner and sanitization at the entry gate of Azamgarh Collectorate

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के इंट्री गेट पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजेशन की होगी व्यवस्था

Tue, 09 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made for thermal scanner and sanitization at the entry gate of Azamgarh Collectorate
कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने मंगलवार को कोरोना महामारी को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स दौरान उन्होंने ईडीएम ऑफिस, आपदा राहत कंट्रोल रूम, विविध लिपिक कार्यालय, सिलिंग अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, जनसुनवाई कार्यालय सहित एडीएम प्रशासन और एडीएम वित्त एवं राजस्व के कोर्ट का निरीक्षण किया।

जनपद में आए प्रवासी मजदूर के तहसीलवार चल रहे ईडीएम कार्यालय में डाटा फीडिंग के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि उच्च प्राथमिकता के आधार पर डाटा की फीडिंग तत्काल पूर्ण करें। सीआरओ को निर्देश दिए कि डाटा के फीडिंग की प्रगति प्रति घंटे उपलब्ध कराएं। इसके बाद डीएम ने आपदा राहत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी कंट्रोल रूम को निर्देश दिए कि जनपद में जितने भी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। उससे संबंधित ग्रामों के प्रधान व चौकीदार को निर्देश दें कि कंटेनमेंट जोन में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करे एवं कोई व्यक्ति कंटेनमेंट जोन से बाहर नहीं जाए। साथ ही प्रत्येक ग्रामों में होम क्वारंटीन हुए व्यक्तियों की मानिटरिंग के लिए ग्राम निगरानी समिति बनाई गई है। ग्राम निगरानी समिति की आशा को फोन करके रिपोर्ट लें कि कितने होम क्वारंटीन व्यक्तियों की जानकारी ली गयी है। प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त करें। एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई कराने व एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्कैनर व हाथ को धुलने के लिए सैनिटाइजेन की व्यवस्था नाजिर के माध्यम से कराएं। जो कर्मचारी व बाहरी व्यक्ति कलेक्ट्रेट परिसर में आता है तो उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कर हाथों को सैनिटाइज कराया जाए। कलेक्ट्रेट परिसर में कोई व्यक्ति पान, गुटखा खाकर इधर.उधर थूकता पाया जाएगा तो 500 रुपये का जुर्माना व कार्यालय का कोई कर्मचारी बिना मास्क या गमछा लगाए पाया जाएगा तो 100 रुपये जुर्माना लगाएं। इस मौके पर सीआरओ हरिशंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed