{"_id":"67b4a16e0a115f7c810df04a","slug":"area-panchayat-will-be-developed-at-a-cost-of-two-crores-proposal-approved-in-the-meeting-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : दो करोड़ की लागत से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : दो करोड़ की लागत से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर
Tue, 18 Feb 2025 08:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:34 PM IST
सार
विकास के मद्देनजर क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई और दो करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगी। अधिकारियों ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी और इसके बाद सबने सहमती जताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख वरुण कांत यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई और विकास के नए प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने रखा। इस दौरान उनके द्वारा लगभग दो करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी इशरत रोमिल ने पिछली कार्यवाही सहित कराए गए कार्यों को सदन में पढ़कर बताया। नए कार्य और समस्या पर चर्चा के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों से अपनी बात रखने को कहा गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
किसी ने अपने क्षेत्र के रास्ते की समस्या तो किसी नाली की समस्या तो किसी ने नाले की समस्या से अवगत कराते हुए लगभग दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया। पशु चिकित्साधिकारी पवई लाल मणि प्रजापति ने निराश्रित पशुओं और पशु पालन आदि के बारे में सरकारी सहायता आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अजय यादव ने स्वस्थ संबंधी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें टीवी रोगियों को मुफ्त इलाज के साथ सरकार द्वारा एक हजार नकद राशि सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। बैठक में चिकित्सा स्वास्थ, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन में अपनी अपनी बात रखी ।
ब्लाक प्रमुख वरुण यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी इशरत रोमिल ने किया। इस अवसर पर गौरव यादव, बड़े बाबू ओम प्रकाश, कुलदीप यादव, हनुमान यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, डॉ लाल मणि प्रजापति, डॉ. अजय कुमार यादव, जेई मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।