फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another woman corona infected in Mubarakpur

मुबारकपुर में एक और महिला कोरोना संक्रमित

Sun, 19 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Another woman corona infected in Mubarakpur
मुबारकपुर के चक सिकठी नयापुरा से कोरोना पाजीटिव को ले जाती टीम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना पॉजिटिव तीन मरीजों के इलाज के बाद कोरोना मुक्त होने से राहत महसूस कर रहे जिला प्रशासन को रविवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब प्रभावित क्षेत्र मुबारकपुर के चक सिकठी में एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक बार फिर चार पहुंच गई है। एक नए परिवार में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब फिर से रणनीति बना रहा है। अब तक जनपद में कुल सात कोरोना पाजीटिव मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मुबारकपुर के चक सिकठी में एक मदरसे से जमात से संबंधित तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन तीनों मरीजों के संपर्क में आने वाले एक स्थानीय परिवार के तीन लोग (पिता, बेटा और बेटी) और भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इन छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों में जमात से संबंधित तीन मरीज इलाज के बाद कोरोना मुक्त घोषित हो चुके हैं। इसके बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सिर्फ तीन थी। रविवार को आई एक अन्य रिपोर्ट में चक सिकठी मोहल्ले की ही एक अन्य महिला में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह परिवार स्थानीय तीन कोरोना पाजीटिव मरीजों के संपर्क में था। दोनों के घर आपस में सटे हुए हैं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि इस परिवार के कुल पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज की टीम ने महिला को घर से ले आकर के मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ परि वार के चार अन्य लोगों को आजमगढ़ पब्लिक स्कूल और आरके फार्मेसी में क्वारंटीन किा गया है। एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्रकरण में फिर से रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। प्रभावित परिवार के घर को पूरी तरीके से सैनिटाइज कराने के साथ ही मोहल्ले में अन्य गतिविधियां भी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही परिवार के चार अन्य लोगों की रिपोर्ट के लेकर भी विभाग चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed