फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambari dominated the children's sports competition

Azamgarh News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंबारी का रहा दबदबा

Sun, 23 Nov 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ambari dominated the children's sports competition
अंबारी। शिक्षा क्षेत्र पवई के कंपोजिट विद्यालय अंबारी में शनिवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अंबारी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अंबारी और फदगुदिया के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुलेख प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीटी में कंपोजिट विद्यालय अंबारी प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय मकसुदिया द्वितीय रहा।
विज्ञापन

बालकों की 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कंपोजिट विद्यालय अंबारी के अंकित गुप्ता एवं द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय फदगुदिया के मोदी को मिला। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय जमालपुर की जेबा को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीनपुर की बेबी को द्वितीय स्थान मिला। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बेलसिया के अल्तमस को पहला जबकि प्राथमिक विद्यालय अंबारी के साजिद को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अंबारी की करिश्मा को प्रथम जबकि कंपोजिट विद्यालय फदगुदिया की सोनाली को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय अंबारी प्रथम जबकि कंपोजिट विद्यालय सरैया द्वितीय रहा। संचालन मयंक शर्मा ने किया। रेफरी की भूमिका में मुकेश कुमार, भारद्वाज सिंह एवं अजय यादव रहे। इस मौके पर निरंकार सिंह, फजील, मधुसूदन आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed