फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Along with schools, organizations also salute Bapu and Shastri on their Birth Anniversary

स्कूलों के साथ ही संगठनों ने भी बापू और शास्त्री को किया नमन

Fri, 02 Oct 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Along with schools, organizations also salute Bapu and Shastri  on their Birth Anniversary
लि मुख्यालय पर गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकालते राष्ट्रीय गांधी साहू समाज के कार्यकर्? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को स्कूलों के साथ ही संगठनों द्वारा उन्हें नमन किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नगर के डीएवी पीजी कालेज में जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। आयोजित गोष्ठी में शिक्षक संघ के महामंत्री डा. अरूण कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अनुशासनाधिकारी डा. सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी व्यक्ति नहीं विचार है। शिक्षक डा. गीता सिंह ने दोनों के विचारों को अपनाने पर बल दिया। नगर के बदरका क्षेत्र स्थित भारत भारती स्कूल परिसर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने दोनों महापुरूषों को नमन किया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर प्रजापति ने गांधीजी शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सगड़ी तहसील के बगही डांड़ स्थित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रिंसिपल आरएस शर्मा ने गांधी के विचारों एवं आदर्शों के बारे में बताया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के बारे में भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। प्रबंधक शिवगोविंद सिंह ने कहा कि इन बिभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर ही हम अपने सामाजिक जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका यादव ने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार आर्य समाज अंबारी के तत्वाधान में अंबारी चौक पर हरिवंश यादव ने ध्वजारोहण किया, स्वयं उपस्थित समूह के साथ राष्ट्रगान व झंडागान गाया।

डीएपी पीजी कालेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते शिक्षक।

डीएपी पीजी कालेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते शिक्षक।- फोटो : AZAMGARH

ई-शान पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते शिक्षक।

ई-शान पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते शिक्षक।- फोटो : AZAMGARH

कलेक्ट्रेट भवन पर गांधी जयंती के अवसर पर तिरंगें सलामी देते डीएम राजेश कुमार।

कलेक्ट्रेट भवन पर गांधी जयंती के अवसर पर तिरंगें सलामी देते डीएम राजेश कुमार।- फोटो : AZAMGARH

बदरका स्थित भारत भरती स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देती छात्रा

बदरका स्थित भारत भरती स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देती छात्रा- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed