फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All India Kisan Sabha protested raised anti-government slogans and warned of agitation

Azamgarh: अखिल भारतीय किसान सभा ने किया प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारे लगा दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 04 Feb 2025 07:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 07:05 PM IST
सार

किसानों की समस्या को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान इन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी और कहा किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन
All India Kisan Sabha protested raised anti-government slogans and warned of agitation
प्रदर्शन करते हुए किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किसानों सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार को शाहपुर बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन वृहद करेंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेेग ने कहा कि सरकार सबकुछ उद्योगपतियों के हाथों बेच देना चाहती है। किसानों के मुद्दे पर सरकार मौन हो जाती है। नहरों में पानी नहीं है। बिजली विभाग दंबगई से मनमाने ढंग से कमजोर तपके से बिजली बिल वसूल रही है।
विज्ञापन


थाना, ब्लॉक, तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने कहा कि चार सूत्री मांगों को लेकर 14 फरवरी को विद्युत सबस्टेशन रेड़हा के पास प्रदर्शन किया जाएगा और प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने अहरौला-कप्तानगंज मार्ग को अविलंब ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में सभाजीत, रामकेवल, जवाहर यादव, अश्वनी कुमार, गुड्डू, बबलू, रामप्रसाद, राजेंद्र, अंगद चौबे, राजाराम, नासिर, नंदलाल, गजराज, सुबास, आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed