फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   akhilesh yadav in azamgarh workers wore flowers garland samajwadi party chief broke it and threw it viral video BJP leader taunt

आजमगढ़ में अखिलेश यादव: लोगों ने पहनाई माला, सपा प्रमुख ने तोड़कर फेंका, भाजपा नेता ने कहा- ऐसा आचरण नहीं देखा

Fri, 29 Oct 2021 05:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 05:39 PM IST
सार

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक निजी अस्पताल के कैथ लैब के उद्घाटन के लिए गए थे। उसी कार्यक्रम का यह वीडियो बताया जा रहा है। यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर अखिलेश यादव माला क्यों तोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
akhilesh yadav in azamgarh  workers wore flowers garland samajwadi party chief broke it and threw it viral video BJP leader taunt
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह गले में पड़ी माला को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर भाजपा अखिलेश यादव पर हमलावार है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि अखिलेश यादव ने विरासत में मिली पार्टी की मर्यादा को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को एक निजी अस्पताल के कैथ लैब के उद्घाटन के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम का यह वीडियो बताया जा रहा है। लेकिन यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर अखिलेश यादव माला क्यों तोड़ रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति जब उन्हें माला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है तो वह उसे झटकते हुए आगे बढ़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद आजमगढ़ के लोग भी अखिलेश यादव के इस तरह से माला तोड़ने से हैरान हैं।
विज्ञापन


विरासत में मिली मर्यादा को सपा प्रमुख ने किया तार-तार
भाजपा के लोग अब अखिलेश यादव पर तंज कस रहे हैं।  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि राजनीति करते हुए उनकी भी उम्र काफी हो चुकी है। लेकिन किसी राजनेता के द्वारा ऐसा आचरण करते उन्होंने नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अखिलेश

मुलायम सिंह ने पार्टी को खड़ा करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।  विरासत में मिली पार्टी की  मर्यादा को अखिलेश यादव ने  तार-तार कर दिया। आजमगढ़ के सांसद को  माला पहना रहे सभी लोग बड़े और बुजुर्ग थे। यह माला नहीं टूटी बल्कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का दिल तोड़ा गया है।

'ओवैसी हमारे साथ नहीं हैं'

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी को खदेड़ने के साथ ही सफाया भी करेंगे। कोविड पाबंदियां खत्म होने के बाद जिले में गुरुवार को  अपनी पहली सभा कर रहे पूर्व सीएम ने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए सरकार को घेरा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। सभी से इतर मी़डिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एआईएमआईएम के प्रमुख  ओवैसी हमारे साथ नहीं हैं। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बार-बार गठबंधन बदलने के सवाल पर कहा कि राजनीति में समय के हिसाब से बदलाव होता रहता है। शिवपाल यादव से गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस मामले पर जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed