फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav in Azamgarh promised 300 units of free electricity iPad to youth and Samajwadi pension to women

आजमगढ़ में अखिलेश यादव: फ्री बिजली, युवाओं को आईपैड व महिलाओं को पेंशन देने का वादा, भाजपा सरकार पर कसा तंज

Thu, 03 Jul 2025 04:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Jul 2025 04:48 PM IST
सार

Azamgarh News: अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद किया जा रहा, जबकि शराब की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav in Azamgarh promised 300 units of free electricity iPad to youth and Samajwadi pension to women
आजमगढ़ में अखिलेश यादव - फोटो : एक्स

विस्तार

आजमगढ़ नगर से सटे अनवरगंज में अपने नए आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनती है तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, युवाओं को आईपैड मिलेगा और महिलाओं को 3000 रुपये मासिक समाजवादी पेंशन दी जाएगी। उन्होंने केंद्र की अग्निवीर योजना को समाप्त करने और सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की दुर्दशा को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उन बूथों को चिन्हित कर बंद करा रही है, जहां उसे हार मिली थी। हजारों विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, जबकि शराब की दुकानें धड़ल्ले से खोली जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बनाई गई पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रही हैं। हर महीने किसी न किसी जिले में टंकी फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: बेलांव हत्याकांड में थोड़ी देर में आ सकता है फैसला, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चार हैं आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की तुलना करते हुए अपने शासन में बनी छह लेन की सड़कों को बेहतर बताया। साथ ही भाजपा पर आरक्षण और धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर दोगली नीति अपनाने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 में सत्ता में लौटने पर गाजीपुर में मंडी का निर्माण करेंगे और गाजियाबाद से सोनभद्र तक सभी सीटें पीडीए को दिलाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed