फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में 4 कत्ल और आरोपी ढेर: अनुष्ठान के बीच घर में बिछीं लाशें, अरविंद पर पंडितों ने बताया था भूतों का साया

Wed, 23 Sep 2026 02:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 23 Sep 2026 02:45 PM IST
सार

आजमगढ़ हत्याकांड: आजमगढ़ में पत्नी-बेटे और दो पुजारियों के हत्या और पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरविंद के ढेर होने के बाद जांच में नई बात सामने आई है। अरविंद पर भूत-प्रेत का साया बताकर चार पंडित अनुष्ठान कर रहे थे। पांच दिन के अनुष्ठान का मंगलवार को चौथा दिन था। इसी दौरान अरविंद ने आपा खोया। पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी बच्चों को लेकर कमरे में बंद हो गया था।

विज्ञापन
Azamgarh Murder Ghost Possession Ritual Turns Deadly, Arvind Kills Wife and Two Priests Before Encounter
Azamgarh Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना इलाके के शंभूपुर गांव में एक शख्स ने पत्नी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बाद में पुलिस की गोली लगने से आरोपी भी ढेर हो गया। पुलिस की जांच जारी है। वहीं, खुलासा हुआ है कि 

आरोपी अरविंद कुमार के घर मंगलवार को जिस अनुष्ठान के बीच तीन लोगों की गोली मारकर हत्या हुई, उसके पीछे परिवार की ओर से बताई गई वजह भूत-प्रेत की बाधा थी। 

परिजनों के अनुसार, अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इसे भूत-प्रेत का साया मानकर उसे ठीक करने के लिए घर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। अनुष्ठान में चार पंडित शामिल थे। 
Azamgarh Murder Ghost Possession Ritual Turns Deadly, Arvind Kills Wife and Two Priests Before Encounter
आजमगढ़ हत्याकांड के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अनुष्ठान का चौथा दिन था। इसी दौरान अरविंद घर पहुंचा और पंडितों से सवाल-जवाब करने लगा। कुछ ही देर में विवाद बढ़ा और उसने पत्नी बबीता सिंह समेत अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेंद्र पाठक को गोली मार दी।
Azamgarh Murder Ghost Possession Ritual Turns Deadly, Arvind Kills Wife and Two Priests Before Encounter
आजमगढ़ हत्याकांड के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक, अनुष्ठान का उद्देश्य अरविंद की कथित मानसिक परेशानी को दूर करना था। घटना के समय घर में अरविंद की पत्नी, बच्चे और पंडित मौजूद थे। अरविंद के घर पहुंचते ही उसने पंडितों से पूछा कि वे उसके घर में क्यों आए हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh Murder Ghost Possession Ritual Turns Deadly, Arvind Kills Wife and Two Priests Before Encounter
आजमगढ़ में घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पंडितों ने बताया कि परिवार के लोगों ने ही उन्हें पूजा के लिए बुलाया है। इसके बाद अरविंद उनसे आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
Azamgarh Murder Ghost Possession Ritual Turns Deadly, Arvind Kills Wife and Two Priests Before Encounter
आजमगढ़ में घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलते ही घर में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद अन्य लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले। घटना के बाद अरविंद अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed