फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Belaon murder case court acquitted MP Dhananjay Singh including three accused

Jaunpur News: बेलांव हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपी बरी, 15 साल बाद आया फैसला

Thu, 03 Jul 2025 02:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Jul 2025 02:45 PM IST
सार

Jaunpur News: बेलांव हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपी बरी किए गए। 

विज्ञापन
Jaunpur Belaon murder case court acquitted MP Dhananjay Singh including three accused
बेलांव हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपी बरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव में 15 वर्ष पहले हुई दो भाइयों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह को बरी कर दिया। अभियोजन के अनुसार, इस मामले में कुल 26 में से 12 गवाह अपने बयान से मुकर गए थे।

विज्ञापन


गवाहों और साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मो. शारिक सिद्दीकी की एमपी-एमएलए कोर्ट में साल 2022 में चारों आरोपियों के बयान दर्ज कराए गए थे। बयान में सभी ने खुद को निर्दोष बताया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उन्हें राजनीतिक विद्वेष में इस मामले में फंसाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, एक अप्रैल 2010 को सुबह करीब 5:15 बजे बेलांव घाट बैरियर के पास टोल टैक्स के विवाद में दो भाइयों संजय निषाद और नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि ठेकेदारी की रंजिश को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सीबीसीआईडी ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

इसे भी पढ़ें; UP: लाजपत नगर डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी पीडीडीयू जंक्शन से गिरफ्तार, बिहार जाने की फिराक में था आरोपी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed