फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh yadav in azamgarh

विकास में आजमगढ़ कन्नौज और इटावा से आगे : अखिलेश

Tue, 22 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 22 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav in azamgarh
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विकास के मामले में आजमगढ़ ने कन्नौज और इटावा को भी पीछे छोड़ दिया है। रिकार्ड साढ़े नौ माह में तैयार हुई इस अत्याधुनिक चीनी मिल में एथेनाल के साथ 15 मेगावाट बिजली उत्पादन भी होगा।
विज्ञापन


वे सठियाव स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल का उद्घाटन के  बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले में हाकी स्टेडियम के साथ लाइब्रेरी बनवाने का भी वादा किया। कहा कि शिब्ली कॉलेज की लाइब्रेरी की दशा सुधारने के लिए खोले गए और भी धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतनेवाली पार्टी की सरकार ने देश की गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए अब तक क्या किया। जब कि चार वर्ष पुरानी सपा की सरकार ने तीन वर्षों में ही अपने सभी वादे को पूरा कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ नेताजी का संसदीय क्षेत्र है। जिस समय नेताजी ने मिल की घोषणा की थी, देश में चीनी मिलों की दशा बहुत ही खराब थी, यह मुनाफे का सौदा नहीं था, फिर भी इसे यहां लगाया गया। कहा प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास करने का काम किया है। यमुना एक्सप्रेस वे की चर्चा करते हुए कहा कि यह आजमगढ़, गाजीपुर से होते हुए बलिया तक जाएगी। शिलान्यास के दौरान ही नेताजी ने इसे मात्र 22 माह में तैयार कराने को कहा।


वरना यह 36 माह से पहले तैयार नहीं होती। यह सड़क देश के अन्य प्रांतों की सरकारों के लिए उदाहरण है।17 लाख लैपटॉप बांटने के बाद प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेेंशन के लाभार्थियों की संख्या 45 लाख से बढ़ाकर 55 लाख कर दी है।  महिलाओं को साड़ी के बदले पेंशन योजना से पांच-पांच सौ रुपये देने का काम हमारी सरकार ने किया है। इस सरकार ने अब तक साढ़े तीन लाख युवाओं को नौकरी दी। सिपाही की नौकरी के लिए जिन 20 लाख युवाओं ने आवेदन किया है उनमें पांच लाख लड़कियां हैं। अब उन्हें कठिन परीक्षा नहीं देनी होगी। उन्होंने आजमगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में विकास कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed