फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akash, Ankit, Ankush won in various sports

विविध खेलो में आकाश, अंकित, अंकुश ने मारी बाजी

Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Akash, Ankit, Ankush won in various sports
ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को मां सहदेई गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल मेहदवारा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बुढ़नपुर एसडीएम नवीन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बीएसए सुल्तानपुर के कौस्तुभ कुमार सिंह व लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर अवधेश सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पीटी प्रदर्शन में प्राथमिक स्तर में बालक संवर्ग में यूपीएस भेदौरा प्रथम तो बालिका वर्ग में यूपीएस हंसा मतलूबपुर प्रथम रहा। वहीं 100 मीटर दौड़ में यूपीएस भेदौरा के आकाश यादव प्रथम तो लंबी कूद में यूपीएस कुशमहरा के अंकित प्रथम रहे। ऊंची कूद में यूपीएस अशरखपुर के अंकुश प्रथम रहे। खो-खो प्रतियोगिता में बालक-बालिका संवर्ग दोनों में प्राथमिक विद्यालय की टीम का दबदबा रहा। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गौरी यूपीएस विद्यालय तो बालिका संवर्ग में लेदौरा यूपीएस की टीम प्रथम रही। बीडीओ बीके श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। ब्लॉक स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में अहरौला शिक्षा क्षेत्र के चार मंडल में भेदौरा, माहुल, अहरौला, बिलारी के कुल 128 जूनियर स्तरीय परिषदीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डा. माधव सिंह, अभिमंयु यादव, अमरनाथ, संजय कुमार, राजनाथ पाल, भैरवनाथ, देवेंद्र यादव, आलोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed