फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the Dussehra fair, the dispute about putting up the flag will be settled

दशरहा मेला बाद झंडा लगाने के विवाद का होगा निपटारा

Wed, 05 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
After the Dussehra fair, the dispute about putting up the flag will be settled
निजामाबाद। कस्बा में सोमवार की रात सचल रामलीला के मंचन के दौरान एक विवादित जमीन पर केसरिया झंडा लगाने पर विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और दशहरा मेला के बाद इस विवाद को आपसी सहमति से निपटाने की बात कहते हुए सहमति पत्र पर दोनों पक्षों से हस्ताक्षर लिया।
विज्ञापन

निजामाबाद में लगभग 100 सालों से सचल रामलीला का मंचन होता है। रामलीला समिति ने शिवाला घाट स्थित एक कुएं को किष्किंधा पर्वत बनाया गया है। यहां रामलीला की टीम सोमवार की रात नौ बजे के लगभग पहुंची। इसके बाद यहां एक केसरिया झंडा लगा दिया गया।
विज्ञापन

इस झंडे को लेकर दूसरे पक्ष के लोग विरोध पर उतर आए। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम रवि कुमार, सीओ सदर सौम्या सिंह भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गईं। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। इसके बाद एक सहमति पत्र बना जिसमें दशहरा मेले के बाद नगर पंचायत द्वारा झंडा हटा लिए जाने व विवाद का निस्तारण किए जाने की बात लिखी गई है। दोनों पक्षों के तरफ से हस्ताक्षर भी करा लिए गए हैं। समझौता पत्र के बाद कस्बे में शांति का माहौल है लेकिन कहीं न कहीं दोनों पक्षों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। वहीं विवाद को देखते हुए फोर्स की तैनाती भी कस्बे में बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed