फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After all what happened that 29 hours and 10 'jabab' got it then Mahesh came down

आखिर क्या हुआ ऐसा कि 29 घंटे और 10 'जांबाज ' मिले तब आया नीचे महेश

Mon, 28 May 2018 11:51 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Mon, 28 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
After all what happened that 29 hours and 10 'jabab' got it then Mahesh came down
जहानागंज के शाहपुर गांव में पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को उतारने के प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
जहानागंज। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का मानसिक रूप से बीमार एक युवक रविवार की सुबह 11 बजे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। घरवालों और गांववालों के काफी मनुहार के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। आखिरकार सोमवार की शाम करीब चार बजे एक साथ गांव के दस लोगों ने पेड़ पर चढ़कर उसे करीब 29 घंटे बाद पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन



जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी महेश (25) पुत्र स्व. श्रीराम पासवान चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसकी दो बार शादी हुई पर दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई। तभी से महेश की दिमागी रूप से बीमार था। परिवार के लोग उसका इलाज करवा रहे हैं। रविवार की सुबह वह घर से निकला और गांव के सिवान में स्थित विशालकाय पीपल के पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन



दिन में करीब 11 बजे पेड़ पर महेश के चढ़ने की जानकारी उसके घर वालों को हुई तो परिवार के लोगों ने उससे नीचे उतरने को कहा पर उसने किसी की नहीं सुनी। लोग उसे पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ते तो वह और ऊपर चढ़ जाता। परिवार और गांव के लोग रविवार को पूरे दिन परेशान होते रहे पर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को भी पूरे दिन मशक्कत होती रही। अंतत: शाम चार बजे के करीब एक साथ गांव के दस लोग रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़े और उसे पकड़कर रस्सी के सहारे किसी तरह से 29 घंटे बाद पेड़ से नीचे उतारा। हालांकि यह स्पष्ट हो सका था कि महेश पेड़ पर क्यों चढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed