फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warehouses to be built for seven cooperative societies at a cost of 3.35 crore.

Azamgarh News: 3.35 करोड़ से सात सहकारी समितियों पर बनेंगे गोदाम

Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Warehouses to be built for seven cooperative societies at a cost of 3.35 crore.
जिले की सात साधन सहकारी समितियों पर खाद-बीज के भंडारण की सुविधा को मजबूत करने के लिए 100-100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। सहकारिता विभाग ने इसके लिए 3.35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

शासन से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। गोदाम निर्माण के लिए संबंधित समितियों पर जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है।
एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि जमीरपुर, प्रतापपुर, जमुई चक भटौली, तेजा जगदीशपुर, मनवीरपुर, खजई अम्माट और डीहा समस्ती साधन सहकारी समिति का चयन गोदाम निर्माण के लिए किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक समिति पर 100 एमटी क्षमता का गोदाम बनाया जाएगा। एक गोदाम के निर्माण पर करीब 45 से 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे समितियों पर खाद और बीज रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा और किसानों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहकारी समिति प्रतापपुर वर्तमान में किराए के भवन में संचालित हो रही है। इसके अलावा जिले की कई अन्य समितियों के भवन भी मरम्मत योग्य हैं।
समितियों पर आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन की ओर से गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में विभाग ने इस माह सात समितियों पर गोदाम के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।

00
शासन के निर्देश पर सात समितियों पर सौ-सौ एमटी का गोदाम बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। बजट की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। -अजय कुमार, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed