{"_id":"6a8f3ebd4a89341ceb0237bc","slug":"man-arrested-for-obtaining-two-passports-using-forged-certificates-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156085-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फर्जी प्रमाण पत्रों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फर्जी प्रमाण पत्रों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
जहानागंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार दो पासपार्ट बनवाने वाला बेलाल अहमद। श्रोत-पुलिस
जहानागंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में बेलाल अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्यक्तिगत विवरण में हेराफेरी कर एक से अधिक पासपोर्ट प्राप्त किए थे।
उसके विरुद्ध पासपोर्ट अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में बुधवार प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि बेलाल अहमद ग्राम बरहतिर जगदीशपुर का निवासी है। उसकी उम्र करीब 39 वर्ष है। यह मामला 14 जुलाई 2026 को जहानागंज थाने में दर्ज किया गया था।
बेलाल अहमद ने पहले पासपोर्ट के आवेदन में मौलवी का अंकपत्र और शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें उसका नाम बेलाल अहमद और जन्मतिथि 01 जनवरी 1987 अंकित थी। दूसरे पासपोर्ट के आवेदन में उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों में उसका नाम अहमद बेलाल और जन्मतिथि 01 जनवरी 1997 अंकित थी। इस प्रकार उसने पूर्व में जारी पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेज में हेराफेरी की। उसने छल करके व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन किया और दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया।
पुलिस ने बुधवार को बेलाल अहमद को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आजमगढ़ न्यायालय भेजा गया।