फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to upgrade Sarairani station to a city station; sit-in protest continues.

Azamgarh News: सरायरानी स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग, धरना जारी

Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade Sarairani station to a city station; sit-in protest continues.
सरायरानी स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग। संवाद
आजमगढ़-शाहगंज रेलखंड पर स्थित सरायरानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा देने और प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन परिसर में क्षेत्रीय लोगों का धरना लगातार जारी है।
विज्ञापन

अमरजीत यादव और अजय सैनी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में लोग अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। धरनारत लोगों का कहना है कि करीब एक दशक पहले सरायरानी रेलवे स्टेशन को हॉल्ट स्टेशन में परिवर्तित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रेनों के ठहराव में कमी आई, जिससे छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र की आबादी और आसपास के गांवों को देखते हुए स्टेशन को फिर से महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से स्टेशन के पीछे कई भवनों का निर्माण कराया गया है, इसके बावजूद सिटी स्टेशन का दर्जा देने की मांग पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारियों ने स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज और रोड क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी उठाई।

लोगों का कहना है कि सिटी स्टेशन का दर्जा मिलने और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और विकास को भी गति मिलेगी। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी गई।
धरने में अमन, मनीष, अनिल कुमार, अखिलेश यादव, रामदेव, राजेश, विनोद, सुनील, रणजीत, राहुल, निहाल, महेंद्र, हीरालाल और इंद्राज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed