फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates made Mundan for Upanibandh office

उपनिबंधन कार्यालय के लिए अधिवक्ताओं ने कराया मुंडन

Tue, 16 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Advocates made Mundan for Upanibandh office
मार्टीनगंज। उपनिबंधन कार्यालय की मांग को लेकर पिछले दो वर्ष से तहसील का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मुंडन करा इस आंदोलन को और तेज कर दिया। उपनिबंधन कार्यालय और तहसील भवन के जल्द से जल्द निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह महामंत्री, राजीव सिंह और धीरज सिंह ने मुंडन करवाया। संकेत दिया कि धरना अब अपने उस मुकाम पर पहुंच चुका है कि जहां अधिवक्ता किसी भी स्तर पर अपनी बात मनवाने के लिए जा सकते हैं। अधिवक्ताओं का कहना था कि लगभग पांच वर्ष पूर्व स्थापित हुई तहसील में उपनिबंधन कार्यालय न होने के कारण दूरदराज के लोगों को फूलपुर, लालगंज और निजामाबाद तहसील के उपनिबंधन कार्यालय जाना पड़ता है। तहसील भवन का निर्माण भी कई सालों से अधर में लटका है। तहसील में जरूरी काम के लिए जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। संघ के तहसील अध्यक्ष राम अजोर यादव के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता और स्टांप वेंडर धरने पर बैठे। राम अजोर यादव ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती प्रत्येक संपूर्ण समाधान दिवस को संपूर्ण न्यायिक कार्य से सभी अधिवक्ता और स्टांप वेंडर विरत रहेंगे। अध्यक्षता सुरेंद्र मिश्रा और संचालन उमेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर राजीव सिंह, बद्रिका यादव, श्रीपत यादव, गुलाब गौतम, धीरज सिंह, सतीश यादव, अशोक यादव, राजेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed