फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration landed in rural areas after panchayat elections

पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण इलाकों में उतरा प्रशासन

Fri, 07 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Administration landed in rural areas after panchayat elections
आजमगढ़। पंचायत चुनाव के बाद गांवों तेजी से संक्रमण बढ़ने लगा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब गांवों में कोरोना के संक्रमण को रोकने के जुट गई है। इसके लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी उतार दिया गया है। इनके द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच कर संक्रमितों में दवा का वितरण किया जा रहा है। जनपद में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में इसके संक्रमण में काफी वृद्घि देखने को मिल रही है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अपना पूरा ध्यान गांवों पर केंद्रित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं के साथ चौकीदार आदि को मैदान में उतार दिया गया है। जो घर-घर जाकर लोगों के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे हैं। लोगों को इसके संबंध में जागरूक कर रहे हैं। अगर किसी घर में कोई सर्दी, खांसी, जुकाम आदि से पीड़ित मिल रहा है तो उसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दे रहे हैं। बाहर से आने वाले प्रवासियों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि ऐसे लोगों को गांव के बाहर कुछ दिन रहना होगा अगर उनमें कोई लक्षण नहीं आता है तो ही उन्हें घर भेजा जाएगा। लेकिन कहीं भी ऐसा होता दिखाई नहीं देता है। डीएम की ओर से डी-9 टीम का गठन किया गया है लेकिन कोई अभिकारी भी गांवों में दिखाई नहीं दे रहा है। गांवों में अभी सैनिटाइजेशन का कार्य सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed