फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adarsh Nagar Panchayat Phulpur to be developed at a cost of 2.05 crores

आदर्श नगर पंचायत फूलपुर का 2.05 करोड़ की लागत से होगा विकास

Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Adarsh Nagar Panchayat Phulpur to be developed at a cost of 2.05 crores
आजमगढ़। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित फूलपुर नगर पंचायत के विकास के लिए 2.05 करोड की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे जिलाधिकारी ने शासन को भेज दिया है। इसमें नाले का निर्माण, मार्ग प्रकाश, आरसीसी, इंटरलाकिंग के सा-साथ पांच आधुनिक पेयजल घरों के निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

छोटी और नई नगर पंचायतों के विकास के लिए शासन नेे पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना शुरू की है। इसके तहत आने वाले कुछ वर्षों के ध्यान में रखकर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए डीपीआर तैयार की जाती है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए फूलपुर नगर पंचायत का चयन किया गया है। शासन ने जनसंख्या के आधार पर विकास के लिए दो करोड़ रुपये तक का प्रस्ताव मांगा था। नगर पंचायत की जनसंख्या वर्ष 2011 के अनुसार 10 हजार से नीचे है।
विज्ञापन

डीपीआर में शामिल किए गए ये कार्य
आजमगढ़। 2.05 करोड़ की डीपीआर में 47.90 लाख से लखनऊ-बलिया मार्ग से नई बस्ती हो हुए नाला, सीसीरोड आदि, प्रकाश के लिए 60.80 लाख से 90 खंभे एलईडी लाइट के साथ लगाए जाएंगे। इसे कुंवर नदी से कोतवाली की तरफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड तीन, जलकल परिसर, पुरानी मिर्च मंडी, वार्ड दो आदि में इंटरलाकिंग और नाली का कार्य भी शामिल है। वार्ड एक, दो, तीन, चार और पावर स्टेशन के पास आधुनिक पेयजल घर भी बनवाया जाएगा। प्रत्येक की लागत तीन लाख के आसपास है। पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत जनपद से अब तक कटघर लालगंज, माहुल, महाराजगंज और अब फूलपुर कर चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत फूलपुर नगर पंचायत का चयन किया गया था। यहां विकास के लिए 2.05 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे शासन को भेजा जा रहा है।
- नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed