फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Actor and singer Ravi Kishan entertained the audience with songs.

खइके पान बनारस वाला पर गूंजी तालियां

Sun, 08 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Actor and singer Ravi Kishan entertained the audience with songs.
निजामाबाद में आयोजित तहसील महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रवि किशन। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। ठंड के इस मौसम में भी हजारों की भीड़ रात साढ़े आठ बजे तक अपने प्रिय अभिनेता एवं गायक रवि किशन का इंतजार करती रही। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ जोड़ कर भोजपूरी में दर्शकों का अभिवादन किया। कहा कि सीधे सिंगापुर से डीएम एनपी सिंह के विशेष आग्रह पर यहां पहुंचा हूं। माता-पिता की सेवा सर्वोपरि धन है उनकी सेवा कीजिए। मेरे पिता आईसीयू में हैं, लेकिन आपके प्यार ने यहां खींच लाया है।
विज्ञापन

इसके बाद रवि किशन ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..., खइके पान बनारस वाला..., दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए..., ओढ़निया वाली जान मारे ली..., पियरवा सरसो फूलल बा पियरी ओढ़निया... में सुनाकर मन मोह लिया। उन्होंने बेटी-पढ़ाओ बेटी बचाओ पर विशेष जोर दिया। कहा कि सरकार इसके लिए काम कर रही है आप साथ दीजिए। महोत्सव देख कहा कि गोरखपुर में भी ऐसा महोत्सव आयोजित होगा। संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। गोरखपुर में नृत्य स्कूल भी खोला जाएगा। अपने बारे में कहा कि माता-पिता चाहते थे वो अधिकारी बनें। लेकिन वो रामलीला में सीता बनते थे। उनके अंदर कला बचपन में थी। रवि किशन के सुनने के लिए हजारों लोग ठंड में जमे रहे। डीएम ने मोमेंटो और शाल देकर स्वागत किया।

निजामाबाद में आयोजित तहसील महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रवि किशन।

निजामाबाद में आयोजित तहसील महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रवि किशन।- फोटो : AZAMGARH

निजामाबाद में आयोजित तहसील महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रवि किशन।

निजामाबाद में आयोजित तहसील महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रवि किशन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed