फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action was taken only on 350 vehicles out of 745

Azamgarh News: 745 में से 350 वाहनों पर ही कार्रवाई हुई

Sun, 11 Aug 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Action was taken only on 350 vehicles out of 745
आजमगढ़। शासन ने परिवहन विभाग को 23 जुलाई को 552 स्कूली वाहनों और 193 सवारी वाहनों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और इंश्याेरेंस फेल होने की सूची सौंपकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। लेकिन परिवहन विभाग अभी 350 वाहनों पर ही कार्रवाई कर सका है। इसके बाद अभियान ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन

उप्र सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 23 जुलाई को प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त, डीएम और एसपी को पत्र जारी किया था। इसमें यात्री बसों और स्कूली वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव ने अनफिट वाहनों की सूची भी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

इसमें आजमगढ़ में 552 स्कूली वाहन और 193 सवारी वाहनों का फिटनेस, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस फेल पाया गया था। इनकी सूची उपलब्ध कराकर मुख्य सचिव ने 15 अगस्त तक अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिले में परिवहन विभाग ने 350 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें 13 स्कूली वाहनों को सीज किया गया है। 20 से 25 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त किया गया है। 292 सवारी और स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया। कुल 350 वाहनों पर कार्रवाई कर परिवहन विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है, जबकि सूची में कुल 745 वाहन हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर अधिकारी लखनऊ से बात कर जानकारी लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अन्य प्रांतों के नंबरों पर संचालित सवारी वाहनों को भंवरनाथ पर खड़ा देख परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अपनी गाड़ी से उतर गए थे। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को लेकर 13 गाड़ियों को पकड़कर सीज कराया था। इसके बाद जिले में कुछ दिन तीव्र गति से अभियान चला और वर्तमान में ठंडा हो गया है।
शासन स्तर से कोई सूची जारी हुई है, इसकी जानकारी नहीं है। -डाॅ. आरएन चौधरी, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed