फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ACMO inspected the health and wellness center

Azamgarh News: एसीएमओ ने किया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण

Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
ACMO inspected the health and wellness center
बलरामपुर। एसीएमओ डाॅ. अरविंद चौधरी द्वारा मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। इसमें कई लोग अनुपस्थित मिले। इस पर उनके द्वारा रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन


सबसे पहले एसीएमओ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भदुली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर बंद मिला। अधीक्षक को कमियों का निराकरण कर आख्या सीएमओ को प्रेषित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उनके द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर किशुनदासपुर का निरीक्षण किया गया। सीएचओ उपस्थित मिली। लेकिन ओपीडी और ईसंजीवनी पोर्टल पर कोई मरीज नहीं देखा गया था। उपस्थिति रजिस्टर पर एएनएम द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही थी। सीएचओ द्वारा बताया गया कि आशा मंशा तिवारी खोजापुर माधवपट्टी द्वारा मिंटिंग व कार्य में सहयोग नहीं किया जाता है। अधीक्षक को कमियों का निराकरण कर आख्या सीएमओ को प्रेषित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर का निरीक्षण किया गया। अधीक्षक ने ओपीडी में 28 मरीज देखे थे। डाॅ. सुषमा निरीक्षण के दौरान उपस्थित हुई जिनको चेतावनी दी गई। समय से उपस्थित रहने को निर्देश दिया। डाॅ. हृदय चौहान अनुपस्थित थे। अधीक्षक द्वारा स्पष्टीकरण आख्या प्राप्त कर सीएमओ को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हाफिजपुर के निरीक्षण में सीएचओ महिला सिंह अनुपस्थित मिलीं और एएनएम प्रीति राय अंदर कमरे में सो रही थी। इसी क्रम में एसीएमओ डाॅ. आलेंद्र कुमार द्वारा कंपोजिट विद्यालय उकरौड़ा का निरीक्षण किया गया। जहां सबकुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed