{"_id":"633c79903f55d87d463a9e26","slug":"accused-of-robbery-injured-in-police-encounter-arrested-azamgarh-news-vns6774748119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटना का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की घटना का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
निजामाबाद। लूट और छिनैती के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की भोर में गंधवी कोल्ड स्टोर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक असलहा और कारतूस बरामद किया।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने हमराहियों के साथ ग्राम गंधवी कोल्ड स्टोर के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने बदमाश को समर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस से खुद को घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में बदमाश की पहचान गणेश पुत्र वीर बहादुर के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान बदमाश ने 30 सितंबर की शाम अपने चार साथियों के साथ निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया ग्राम निवासी अबुजार पुत्र अब्दुल मजीद से 30000 रुपये लूटने की बात स्वीकार की।