फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abusive remarks on social media, one arrested, one absconding

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले में एक गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 07 Aug 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Abusive remarks on social media, one arrested, one absconding
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने में बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी गोपाल जायसवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर दो लोगों ने देवी-देवताओं और सीएम पर अभद्र टिप्पणी की है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोपाल जायसवाल ने अपनी तहरीर में बताया कि मुबारकपुर कस्बा के पुरासोफी मुहल्ला निवासी शाहिद तैमूर ने सोशल साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री, भाजपा व अयोध्या मंदिर निर्माण पर अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं उमर निवासी आजाद नगर ने देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे कस्बे का सांप्रदायिक माहौल खराब हो रहा है। लोगों में आक्रोश है। गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिय। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी शाहिद तैमूर को कस्बा के इस्लामपुरा मुहल्ला स्थित 52 बीघा मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी उमर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। शाहिद के पास से पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वाले मोबाइल को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed