फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abhishek becomes president and Kavi Verma secretary

अभिषेक यादव अध्यक्ष और कवि वर्मा महामंत्री बनें

Sun, 08 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Abhishek becomes president and Kavi Verma secretary
बूढ़नपुर कोयलसा पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में मतदान के लिए खड़ी छात्राएं। - फोटो : AZAMGARH
बूढ़नपुर। कोयलसा स्थित गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव, उपाध्यक्ष पर अरविंद निषाद, महामंत्री पद पर कवि वर्मा, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अखिलेश प्रजापति और कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर अमन यादव निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के बाद पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। दो बजे मतगणना शुरू की गई और परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। अभिषेक यादव ने नजदीकी मुकाबले में चंदन पटेल को मात्र छह मतों से पराजित किया। अभिषेक यादव को 517 और चंदन पटेल को 511 मत मिले। शुभम मौर्य को 454 मत और आलोक यादव को 148 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद निषाद को 895 मत मिले। अर्जुन विश्वकर्मा को 744 मत मिले। अरविंद निषाद ने अर्जुन विश्वकर्मा को 151 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद के लिए कवि वर्मा को 1014 मत मिले। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी दीपक कुमार मोदनवाल को 611 मत मिले। कवि वर्मा ने दीपक मोदनवाल को 403 मतों से पराजित किया। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अखिलेश प्रजापति और कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अमन यादव को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी जयराम यादव ने चुनाव को शांति ढंग से कराने के लिए एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय को धन्यवाद दिया। प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बूढ़नपुर कोयलसा के जीएसएस पीजी कालेज में शपथ लेते छात्र संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी।

बूढ़नपुर कोयलसा के जीएसएस पीजी कालेज में शपथ लेते छात्र संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed