फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AAp workers protest over electricity bill hike

आप कार्यकर्ताओं ने फूंके बिजली बिल

Tue, 14 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 14 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
AAp workers protest over electricity bill hike
बिजली बिल के प्रस्तावित मूल्य वृद्धि और फिक्स्ड चार्ज के नाम पर हो रही लूट के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली बिल की प्रतियां फूंकी गईं। कार्यकर्ताओं ने बिजली लूट को बंद करने के नारे भी लगाए। इसके बाद मांगों सेे संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
विज्ञापन


पूर्वांचल सचिव सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर एकत्रित हुए और बिजली बिल की प्रतियां फूंकीं। आप के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि यह विरोध पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिस तरह से प्राकृतिक आपदा के बाद किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं, उसके बाद भी राज्य सरकार मुआवजा देने में खिलवाड़ कर रही है। जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर प्रशांत राय, राघवेंद्र सिंह, डा. सर्फुद्दीन, रमेश पांडेय, रामरूप यादव, तेज बहादुर यादव, नेहाल भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed