फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aadhaar enrolment and updation camps will be organised in post offices every Saturday.

Azamgarh News: डाकघरों में हर शनिवार लगेगा आधार नामांकन और अपडेशन शिविर

Sun, 08 Mar 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar enrolment and updation camps will be organised in post offices every Saturday.
फूलपुर। पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर के निर्देश पर जिले के प्रधान डाकघर एवं उप डाकघरों में प्रत्येक शनिवार को आधार नामांकन व अपडेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन उपडाकघरों में आधार सेवा की सुविधा उपलब्ध है, वहां यह कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। उपमंडल डाक निरीक्षक फूलपुर सीपी मौर्य ने बताया कि फूलपुर उपडाकघर में आधार बनाने की सुविधा उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं उनके नजदीकी डाकघर पर ही सहज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर प्रत्येक शनिवार को डाकघर खुलने से लेकर बंद होने तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में नए आधार कार्ड बनवाने के साथ आधार में संशोधन भी किया जाएगा। आधार नामांकन निशुल्क होगा, जबकि डेमोग्राफिक संशोधन के लिए 50 रुपये, बायोमेट्रिक संशोधन के लिए 100 रुपये तथा डेमोग्राफिक व बायोमेट्रिक दोनों संशोधन के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के फूलपुर, अहिरौला, अंबारी, माहुल, निजामाबाद, पवई, पुष्पनगर, संजरपुर तथा सरायमीर उप डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed