फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to guard the fish in the pond was attacked

Azamgarh News: पोखरे में मछलियों की रखवाली करने गए युवक पर हमला

Tue, 08 Oct 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to guard the fish in the pond was attacked
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में मनबढ़ों के हमले में रविवार की रात को एक युवक घायल हो गया। लोग उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा में रविवार देर रात रोहित वर्मा उर्फ मोनू 32 वर्ष गांव में पट्टे के पोखरे में मछली पालन का व्यवसाय करता है। रोहित घर से पूर्व दिशा में लगभग 400 मीटर दूर पोखरे पर खाना खाने के बाद रखवाली के लिए गया। जहां दो मोटर साइकिल से करीब छह पहुंचे बदमाशों पोखरे में मछली मारने लगे। रोहित ने यह देखकर हाथ में ली टार्च जला कर पूछताछ करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इतने में वह लोग उग्र होकर गाली गलौज करते हुए पहुंचे और युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए। जिससे युवक अधमरा हो गया। घटना को अंजाम देने पर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में पुलिस की सूचित करते हुए घायल को संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल लालगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल की ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने चार नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली देवगांव में तहरीर दी गई है। कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने बताया घटना में शामिल दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed