{"_id":"695bf32d2f2be603220dab35","slug":"a-single-photo-was-uploaded-multiple-times-and-payment-was-received-for-work-done-on-different-days-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-143392-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक फोटो को कई बार अपलोड कर अलग-अलग दिन काम कराकर लिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक फोटो को कई बार अपलोड कर अलग-अलग दिन काम कराकर लिया भुगतान
विज्ञापन
हरैया के एक गांव में अपलोड की गई फोटो। संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्राम पंचायतों में कराए गए कच्चे कार्यों में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ हुआ। सामने आ रहा है। योजना की पारदर्शिता के लिए लागू नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) एप अब घोटाले का माध्यम बनता दिख रहा है। ऑनलाइन हाजिरी के नाम पर एक ही फोटो को बार-बार अलग-अलग कार्यों में और अलग-अलग दिन अपलोड कर मजदूरी का भुगतान कराया जा रहा है।
मनरेगा के तहत पोखरा खोदाई, मिट्टी भराई, चकरोड मरम्मत, बंधा निर्माण, मेड़बंदी जैसे कच्चे कार्य दिखाकर कागजों में मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है। एनएमएमएस एप में कार्यस्थल की फोटो अपलोड करना अनिवार्य है, लेकिन कई पंचायतों में एक ही फोटो को अलग-अलग तारीख और कार्यों के नाम से बार-बार अपलोड कर दिया जा रहा है। इससे यह दिखाया जाता है कि मजदूर लगातार कार्य कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग होती है।
यह खेल ग्राम पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक फैला है। फर्जी हाजिरी के आधार पर मजदूरी का भुगतान करा लिया जाता है। कई मामलों में वास्तविक मजदूरों को काम ही नहीं मिला, लेकिन उनके नाम पर भुगतान निकल जाता है। बावजूद इसके न तो नियमित जांच हो रही है और न ही दोषियों पर कार्रवाई।
विज्ञापन
जिले के करीब हर गांवों का यही हाल
जिले के हरैया ब्लॉक के अचलनगर ग्राम पंचायत में रामाश्रय के खेत से मोनू के खेत तक बंधा कार्य का निर्माण चल रहा है। इसमें 22 व 23 दिसंबर को एक फोटो लगाई गई है। इसमें मस्टररोल छह महिलाओं का भरा जा रहा है पर कार्यस्थल की फोटो में केवल एक ही दिख रही।
देवारा खास राजा ग्राम पंचायत में मुलायम के भगवहा सीसीरोड तक इंटरलॉकिंग के दोनों तरफ पटरी निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें भी एक ही फोटो का एंगल बदलकर 22 और 25 दिसंबर को एक ही फोटो अपलोड किया गया है। इस मस्टररोल में पांच महिलाओं की हाजिरी दिखाई गई है, जबकि फोटो में केवल दो ही महिलाएं दिख रही हैं।
लालगंज ब्लाक के श्रीकांतपुर में साधू पोखरा का खोदाई कार्य और सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। इसमें एक ही फोटो की एंगल बदलकर कई दिन लगाई गई है। इस कार्य में कुल 10 में से 09 महिलाओं की हाजिरी लगाई गई है, जबकि फोटो में सिर्फ चार ही दिख रही हैं।
कहीं-कहीं मेठों की मनमानी के चलते ऐसे काम हो रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों के मेठ को हटा दिया गया है। जहां कहीं से भी ऐसी शिकायतें आती हैं कठोर कार्रवाई की जाएगी। -रामउदरेज यादव, डीसी।